धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, 2 को गोली लगी 1 का पैर टूटा
धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें गिरोह के तीन अपराधी घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगी है जबकि एक अपराधी का भागने के दौरान पैर टूट गया.

Dhanbad (Jharkhand): धनबाद जिले में सोमवार यानी आज (16 मार्च 2026) सुबह कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें गिरोह के तीन अपराधी घायल हो गए है. मुठभेड़ की घटना के बाद घायल सभी अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर घटनास्थल से पुलिस ने बम, गोली और कई हथियार भी जब्त किया है.
भागने के दौरान एक का पैर टूटा
बता दें, प्रिंस खान के गिरोहों के साथ पुलिस की मुठभेड़ की यह घटना जिले के पुटकी थाना इलाके के बागाबांध ओपी क्षेत्र में हुई है. इसमें गिरोह को दो अफराधियों को गोली लगी. जबकि एक अन्य का भागने के क्रम पैर टूट गया, जिससे वह भागते हुए गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. हालांकि इस घटना के दौरान तीन अन्य अपराधी भागने में सफल रहें. मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चली. इसमें बोर्रागड़ ओपी पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास प्रिंस खान के 6 शूटर छिपे हुए है. इस सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई शुरू करते हुए विशेष अभियान चलाया और इसी बीच अचानक अफराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू की. इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू की. जिसमें प्रिंस खान के 2 शूटर गोली लगने से घायल हो गए. वहीं एक अपराधी का भागने के दौरान पैर टूट गया और वह गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.
घायल अपराधियों का पुलिस कस्टडी में चल रहा इलाज
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अपराधियों की पहचान विक्की डोम, अफजल और अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह के रूप में हुई है. सभी इस वक्त पुलिस कस्टडी में है और उनका इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है, पुलिस के मुताबिक, प्रिंस खान का ऑडियो और वीडियो मैसेज को सोशल मीडिया में अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह जारी करने का काम करता था, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ये सभी अपराधी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे.
घटनास्थल से कई सामान बरामद
इधर, इस मामले में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से बम, मोबाइल, कई कारतूस समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. मौके पर जांच के लिए रांची से FSL और BDDS की टीम को मौके पर बुलाया गया. एसएसपी ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है और गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






