बोकारो में जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदकर मार डाला
गोमिया प्रखंड में जगंली हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदकर मार डाला है. इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल हैं.

Jharkhand (Bokaro): बोकारो के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण लगातार जंगली हाथियों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रह हैं.
ताजा मामला जिले के महुआटांड़ थाना इलाके स्थित बड़कीपुन्नू करमाली टोला है. जहां हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों क मार डाला. हाथी द्वारा मारे गए एक ही परिवार के लोगों में एक पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- बाल तस्करी का शिकार होते बचाए गए गिरिडीह के 4 नाबालिग, बोकारो RPF ने 1 तस्कर को दबोचा
जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक आज, गुरुवार (5 फरवरी 2026) की सुबह गांव में घुस आया. और इसके बाद हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला. मृतकों में गंगा करमाली (65 वर्ष), पत्नी कमली देवी (62 वर्ष) और बड़ी गौतनी भकिया देवी (65 वर्ष) को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.
इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है. इसके साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. बता दें, यह इलाका रामगढ़ जिले से सटा है जहां हाथियों का झुंड घूम-घूमकर अपना कहर बरपा रहा हैं.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेराल थाना पहुंचे डीआईजी किशोर कौशल, कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा

सदर अस्पताल रांची में जटिल ऑपरेशन सफल, डेढ़ किलो की बढ़ी हुई तिल्ली निकाली गई, आयुष्मान योजना के तहत मिला निःशुल्क उपचार







