HEC के पुनरुद्धार को लेकर CM हेमंत से केंद्रीय संसदीय उप-समिति की मुलाकात, भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन
राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को Heavy Engineering Corporation (HEC) Limited के पुनरुद्धार को लेकर गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

Ranchi: राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को Heavy Engineering Corporation (HEC) Limited के पुनरुद्धार को लेकर गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच HEC की मौजूदा स्थिति और इसके पुनरुद्धार (रिवाइवल) की संभावित कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
HEC की स्थिति और भविष्य की योजना पर चर्चा
बैठक में HEC को फिर से मजबूत स्थिति में लाने के लिए जरूरी कदमों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।
HEC रांची देश के प्रमुख भारी इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल रहा है और झारखंड के औद्योगिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में इसके पुनरुद्धार को लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
ये सांसद रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, जो केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद हैं, के अलावा राज्यसभा सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान सांसद विजय हांसदा भी मौजूद रहे। बैठक में HEC के पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत संवाद हुआ।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







