किशुनपुर मोहिनी पंचायत के सरपंच सतीश कुमार सिंह के घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे सरपंच
मंगलवार रात किशुनपुर मोहिनी पंचायत के सरपंच सतीश कुमार सिंह के घर हरिनारायणपुर में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की. सतीश कुमार बाथरूम में होने के कारण बच गए. ग्रामीणों के जुटते ही हमलावर फरार हो गए. पुलिस ने खोखे बरामद किए और आपसी रंजिश की आशंका जताई है. जांच जारी है.

NAXATRA NEWS
मुजफ्फरपुर : किशुनपुर मोहिनी पंचायत के सरपंच सतीश कुमार सिंह पर मंगलवार की रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. यह घटना हरिनारायणपुर स्थित उनके घर की है. बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ अज्ञात बदमाश घर पर चढ़ गए और कमरे की खिड़की से पांच से छह राउंड फायरिंग की. संयोगवश उस वक्त सरपंच बाथरूम में थे, जिससे उनकी जान बच गई. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद भय और दहशत के माहौल में सरपंच की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं. कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने फायरिंग की पुष्टि की है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






