
गिरिडीह में माइका के अवैध भंडारण पर चला जिला प्रशासन का हंटर चार गोदामों से 400 टन माइका जब्त
माइका के अवैध भंडारण और खनन के खिलाफ गिरिडीह प्रशासन ने कमर कस ली है. शुक्रवार को चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 400 टन माइका जब्त किया है. पुलिस ने चार गोदामों में छापेमारी कर सफलता प्राप्त की है.













