Giridih निकाय चुनाव 2026: नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त, प्रेसवार्ता कर दी गई संपूर्ण जानकारी
नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद डीसी और एसपी द्वारा प्रेसवार्ता की गई. जिसमें बताया गया कि कुल 36 वार्ड में 216 उम्मीदवार मैदान में हैं. डीसी ने बताया कि गिरिडीह निगम में 57 अति-संवेदनशील और 22 संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निर्माण किया गया है.

Jharkhand (Giridih): साल 2026 के निकाय चुनाव में नामांकन के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया के समाप्त होने पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की गई. गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और डीपीआरओ अंजना भारती द्वारा जॉइंट प्रेसवार्ता की गई.
इस दौरान डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरिडीह नगर निगम से नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब चुनाव मैदान में मेयर पद के लिए 2 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं मेयर पद से बृजमोहन तुरी, पप्पू रजक और जीवण दास ने नामांकन वापस ले लिया है. जबकि निगम के 36 वार्ड के लिए 216 उम्मीदवार मैदान में है.
डीसी ने बताया कि बड़की सरिया से ही नगर अध्यक्ष पद के लिए ही सुनीता प्रसाद ने नाम वापस लिया है. इस प्रकार अब बड़की सरिया से अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवार हैं. जबकि बड़की सरिया के 12 वार्ड के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं धनवार नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवार मैदान में है. जबकि धनवार के 11 वार्ड के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में है. डीसी ने बताया कि गिरिडीह निगम में 57 अति-संवेदनशील और 22 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं.
वही बड़की सरिया में सिर्फ 10 बूथ में 1 अति-संवेदनशील और 4 संवेदनशील बूथ हैं. लिहाजा, इन बूथों में जिला पुलिस बल के जवान की प्रतिनियुक्ती की गई है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर






