खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में रामगढ़ में कांग्रेस का पैदल मार्च
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में जोरदार पैदल मार्च निकाला।

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में जोरदार पैदल मार्च निकाला। इस विशाल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुमार महेश सिंह और रामगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
विधेयक को बताया 'काला बिल', झारखंड के हितों पर चोट का आरोप
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र के खनिज संशोधन विधेयक को 'काला कानून' करार देते हुए इसे झारखंड जैसे खनिज बहुल राज्यों के हितों पर सीधा कुठाराघात बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने से राज्यों के खनिज राजस्व और उनके संवैधानिक अधिकारों पर गहरा विपरीत असर पड़ेगा, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति कमजोर होगी।
मांग नहीं मानी तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस जनविरोधी विधेयक को अविलंब वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी सड़क से लेकर सदन तक केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक और निर्णायक आंदोलन शुरू करेगी। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र अपने फैसले पर अड़ा रहा, तो इस विरोध की गूंज झारखंड से निकलकर पूरे देश में सुनाई देगी और आंदोलन को राष्ट्रव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'महिलाओं को सम्मान ठीक, पर बुजुर्गों-विधवाओं की पेंशन क्यों रोकी?', नीरा यादव का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
चरही में L&T वेयरहाउस लूटकांड का खुलासा, गार्ड को बंधक बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार







