RPC Media Cup Cricket Tournament-2026: तीसरे दिन कोनार और गंगा की दमदार जीत, सत्यव्रत किरण ने खेली नाबाद 115 रनों की तूफानी पारी
पत्रकारों के समूह रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा. जहां सत्यव्रत किरण ने नाबाद और ताबड़तोड़ 115 रनों की पारी खेली. वहीं ओम प्रकाश झा ने अपनी टीम के लिए लाजवाब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया.

Jharkhand (Ranchi): रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के तीसरे दिन 6 फरवरी को जे.के. क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेले गए दोनों मुकाबलों ने दर्शकों को जबरदस्त रोमांच दिया. दिन भर चले इन मैचों में शानदार बल्लेबाज़ी, तेज रन गति और संतुलित गेंदबाज़ी देखने को मिली. कोनार और गंगा टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश की.
दिन का पहला मुकाबला कोनार और कनहर टीम के बीच खेला गया. टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोनार टीम ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और बिना कोई विकेट गंवाए 16 ओवर में 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कोनार की ओर से सत्य व्रत किरण ने नाबाद 115 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सुशील कुमार ने 78 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और कनहर के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
सत्यव्रत किरण बने प्लेयर ऑफ द मैच
222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनहर टीम ने भी संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी की. कनहर की ओर से कुंदन ने 59 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि बासुदेव मिश्रा ने 44 और संदीप कुमार ने 32 रन का योगदान दिया. हालांकि, रन रेट का दबाव टीम पर लगातार बना रहा. कोनार की ओर से सत्य व्रत किरण, सुशील कुमार और प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया. अंत में कनहर की टीम 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी और यह मुकाबला कोनार ने 37 रन से अपने नाम कर लिया. शानदार शतकीय पारी के लिए सत्य व्रत किरण को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
दिन का दूसरा मुकाबला
दिन का दूसरा मुकाबला गंगा और दामोदर टीम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गंगा टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए. गंगा की ओर से सतीश कुमार ने 52 रन की सधी हुई पारी खेली, जबकि ओम प्रकाश झा ने 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दामोदर की ओर से प्रिंस कुमार ने 19 रन देकर 1 विकेट लिया.
ओम प्रकाश झा चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दामोदर टीम की शुरुआत साधारण रही. हालांकि प्रिंस कुमार ने नाबाद 58 रन बनाकर अंत तक संघर्ष किया, जबकि असगर खान ने 18 रन का योगदान दिया. गंगा की ओर से दिवाकर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 12 रन देकर 2 विकेट झटके. दामोदर की टीम 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी और गंगा ने यह मुकाबला 20 रन से जीत लिया. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ओम प्रकाश झा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
रोमांच बरकरार
आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हर दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है. पत्रकार खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और खेल भावना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. आने वाले मुकाबलों से और भी रोचक संघर्ष की उम्मीद की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






