
आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, गांव वालों के आक्रोश का बना शिकार
प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला झारखंड के दुमका से सामने आया है जिसने रिश्तों, नैतिकता और कानून के टकराव की स्थिति को जन्म दे दिया है. एक प्रेमी जोड़ा जो पहले से ही शादीशुदा है. उनके साथ रहने पर कानून, परिजन और गांव वाले सभी को ऐतराज है. हिन्दू विवाह अधिनियम भी इसकी अनुमति नहीं देता.













