हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गिरिडीह: सिहोडीह में भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल
गिरिडीह के सिहोडीह सिरसिया हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें भक्तिभाव से सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने राम जी के जयकारे से मरोरम माहौल बना दिया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के सिहोडीह सिरसिया स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ निकले कलश यात्रा में 501 से अधिक कलश लिए महिलाएं और युवतियां शामिल हुई. 
नवनिर्मित मंदिर को लेकर निकले कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों की टोली भगवान संकट मोचन का जयकारे लगाते हुए चल रही थी. कलश यात्रा इस दौरान शहर के कई हिस्सों से गुजरते हुए उसरी नदी पहुंची, जहां पूजारियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया और वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. मंदिर में कई पूजन-विधानों की शुरुआत हुई. 
मौके पर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के सदस्य भी शामिल हुए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी






