चतरा में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी जंगल में...
चतरा के गिद्धौर में पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ प्रिन्स कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

Chatra : चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास पुलिस ने करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को देखते ही दूसरा आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रिन्स कुमार (20), पिता दिलचंद राम, निवासी पहरा, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई है।
ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह SP चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि सलीमपुर मैदान के पास दो लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचने वाले हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए SDPO सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही एक आरोपी जंगल में भागा
छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर को विधिवत जब्त करते हुए प्रिन्स कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल और बिना नंबर की बाइक भी जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक Samsung कंपनी का स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
इसके साथ ही मौके से एक बिना नंबर प्लेट की Splendor बाइक भी जब्त की गई है। बाइक का चेचिस नंबर MBLHAW229RHE73673 बताया गया है।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज
मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 17(B), 21(B), 22(B), 27(A), 28 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
SDPO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
छापामारी टीम में SDPO सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, गिद्धौर थाना प्रभारी SI पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कांवड़ यात्रा में विवाद के बाद भाजपा नेता पर हमला, 3 घायल, 50-60 युवकों ने...

Ranchi Power Cut : सावधान! मंगलवार को रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें समय और लिस्ट







