बुढ़मू में शर्मसार करने वाली वारदात!, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता पहुंची थाने, आरोपी जहुरुद्दीन अंसारी की तलाश जारी
रांची के बुढ़मू में 23 वर्षीय युवती ने जहुरुद्दीन अंसारी पर ब्लैकमेलिंग, जबरन शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने एक स्थानीय युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुढ़मू थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।
3 साल से दे रहा था पति और परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बुढ़मू का रहने वाला जहुरुद्दीन अंसारी पिछले करीब 3 सालों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी डरा-धमकाकर बार-बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब भी पीड़िता इसका विरोध करती, तो आरोपी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगता था। आरोपी के इसी खौफ की वजह से पीड़िता ने लंबे समय तक अपने पति और ससुराल वालों से भी यह बात छिपा कर रखी।
बात न मानने पर वायरल कर दिया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने बताया कि करीब 20 से 22 दिन पहले आरोपी ने दोबारा उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। जब उसने हिम्मत दिखाकर साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तेजी से आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची से लौटे तो उड़ गए होश!, रोजगार सेवक के घर से 3 लाख के गहने और 30 हजार कैश चोरी

कांवड़ यात्रा में विवाद के बाद भाजपा नेता पर हमला, 3 घायल, 50-60 युवकों ने...







