Ranchi Power Cut : सावधान! मंगलवार को रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें समय और लिस्ट
रांची में 18 अगस्त मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। चुटिया, कोकर, मोराबादी, बड़गाईं और ओरमांझी में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

Ranchi ; राजधानी रांची के कई बड़े इलाकों में बिजली विभाग के मरम्मत कार्य (Maintenance Work) के चलते 18 अगस्त (मंगलवार) को पावर कट रहेगा। इस दौरान नंगे तारों की जगह कवर तार लगाने, नए पोल खड़े करने और VCB लगाने का काम किया जाएगा। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने पानी और अन्य जरूरी काम निपटा लें, मेंटेनेंस खत्म होते ही सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
चुटिया और कोकर इलाके का बिजली शेड्यूल
चुटिया पावर हाउस के कृष्णापुरी फीडर में रोड़ नंबर 14 (वर्मा स्टोर के पास) सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। इसके अलावा राम मंदिर फीडर के तहत मकचुंद टोली का लास्ट ट्रांसफार्मर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा।
कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर अंतर्गत गरुड़ पॉवर गली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। वहीं कोकर शहरी पावर हाउस के तहत मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 10, 11 और 12 में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा।
मोराबादी, बड़गाईं और ओरमांझी में भी कटेगी बिजली
पानी टंकी पावर हाउस के बड़गाईं फीडर में TVS शोरूम और विश्वकर्मा कॉलोनी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। मोराबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर में पार्क प्राइम होटल के पास स्थित ट्रांसफार्मर नंबर 1 से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा ग्रामीण इलाके ओरमांझी के तहत चायबगान के बारीडीह फीडर में VCB लगाने का काम होना है। इस वजह से दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक उक्रीड, चाईबागान और बारीडीह इलाके में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची से लौटे तो उड़ गए होश!, रोजगार सेवक के घर से 3 लाख के गहने और 30 हजार कैश चोरी

बुढ़मू में शर्मसार करने वाली वारदात!, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता पहुंची थाने, आरोपी जहुरुद्दीन अंसारी की तलाश जारी







