रांची से लौटे तो उड़ गए होश!, रोजगार सेवक के घर से 3 लाख के गहने और 30 हजार कैश चोरी
रांची के मांडर थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में रोजगार सेवक के बंद घर से करीब 3 लाख रुपये के गहने, 30 हजार नकद और कांसा-पीतल के बर्तन चोरी हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद और कांसा-पीतल के कीमती बर्तन पार कर दिए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को करीब 10 दिनों बाद तब हुई जब वे परिवार के साथ वापस घर लौटे।
10 दिन बाद रांची से लौटे, तो टूटा मिला एस्बेस्टस
चान्हो प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत पीड़ित सकलु उरांव ने बताया कि वे बीते 6 अगस्त को अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार किसी काम से रांची गए थे। जब वे 15 अगस्त को वापस अपने घर लौटे, तो मकान की छत पर बने सीढ़ी रूम का एस्बेस्टस टूटा हुआ मिला। शक होने पर जब वे घर के अंदर गए तो कमरों में रखे बक्से और अलमीरा के ताले टूटे हुए और खुले पड़े थे।
पुलिस जांच में जुटी, एस्बेस्टस हटाकर घुसे थे चोर
सामान की जांच करने पर पता चला कि घर से 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी की चेन, कई आभूषण और कांसा-पीतल के कई बड़े बर्तन गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि शातिर चोर छत के रास्ते एस्बेस्टस शीट हटाकर घर के अंदर दाखिल हुए और बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद सकलु उरांव ने मामले की लिखित सूचना मांडर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुढ़मू में शर्मसार करने वाली वारदात!, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता पहुंची थाने, आरोपी जहुरुद्दीन अंसारी की तलाश जारी

कांवड़ यात्रा में विवाद के बाद भाजपा नेता पर हमला, 3 घायल, 50-60 युवकों ने...







