रेस्टोरेंट से मंचूरियन खाना पड़ा महंगा, युवक की चली गई जान, रेस्टोरेंट में लगा ताला
कैमूर जिले के एक होटल से तीन युवकों ने पनीर और मंचूरियन खरीदकर खाया, सुबह तक एक की हालत गंभीर हो गई. अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Bihar (Kaimur): कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कैमूर के ही एक रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली है. बता दें कि शहर के एकता चौक स्थित जायका रेस्टोरेंट से तीन दोस्तों ने पनीर और मंचूरियन मंगा कर जैसे ही उसे खाया तुरंत उन तीनों को उल्टियां होनी शुरू हो गई.
आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल
जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य दोस्तों की तबीयत खराब हो गई थी. लेकिन जानकारी के अनुसार फिल्हाल अब वे दोनों खतरे से बाहर जा रहे हैं. मृतक की पहचान विशाल कुमार के रूप में जो भभुआ के ही रहने वाले हैं.
खाते ही बिगड़ने लगी तबियत
वहीं मृतक के भाई ने बताया कि रात को हम लोगों ने जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन पैक करा कर घर लाए थे और जैसे ही खाना शुरू किया वैसे ही तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि व्यंजन खाते ही सभी को उल्टियां होनी शुरू हो गई. जिनमें भी सबसे अधिक दिक्कत उनके भाई विशाल को हुई. विशाल के भाई ने बताया कि जब तबियत अधिक बिगड़ने लगी, तो सुबह करीब 4 बजे उन्हें लेकर अस्पताल आना पड़ा. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
समय पर लाया जाता तो बच जाती जान
उन्होंने बताया अस्पताल के डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का मामला था, जिस कारण युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों ने कहा कि अगर उन्हें समय से लाया जाता तो जान बचाई जा सकती थी.
परिजन लगा रहे डॉक्टरों पर आरोप
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण विशाल की जान चली गई. आरोप का पलटवार करते हुए कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.
वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की तफ्तीश की जा रही है. साथ ही उक्त रेस्टोरेंट को फिलहाल सील कर दिया गया है.
रिपोर्ट: अजीत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई

मंदिर के चबूतरे पर चल रहा स्कूल, गायब मिली शिक्षिका, अरवल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल







