अदाणी के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पहली बार आजादी का जश्न, तिरंगे के रंग में सजा पूरा परिसर
भागलपुर के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव गोयल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों और सहयोगी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


भागलपुर: भागलपुर जिला के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख राजीव गोयल के ध्वजारोहण और तिरंगे को सलामी देने के साथ हुई। इस दौरान अदाणी पावर के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण और सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
समारोह का संचालन सेवानिवृत्त असिस्टेंट कर्नल विवेक सक्सेना एवं उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार किया।
बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों का सम्मान
समारोह के दौरान कुछ कर्मचारियों को उनके बेहतर योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अदाणी पावर के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण एवं सहयोगी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे परिसर में तिरंगे के रंगों से सजी सजावट और देशभक्ति के माहौल ने समारोह को विशेष बना दिया।
पहली बार हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
पीरपैंती में अदाणी पावर के निर्माणाधीन पावर प्लांट में आयोजित यह पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह था, इस वजह से कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। समारोह में परियोजना से जुड़े कर्मचारियों, सहयोगी संस्थानों और स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ते हुए आपसी सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया।
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

15 अगस्त से पहले मोतिहारी में बड़ा खेल! मंदिर के पीछे उतर रही थी बड़ी खेप, पुलिस ने मारा छापा

गंगा में नहाने गया 12 साल का विकास अचानक गहरे पानी में समाया, दोस्त की चीख से मचा हड़कंप







