15 अगस्त से पहले मोतिहारी में बड़ा खेल! मंदिर के पीछे उतर रही थी बड़ी खेप, पुलिस ने मारा छापा
स्वतंत्रता दिवस के बीच मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन जब्त की है। सोनामती मंदिर के पीछे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो कथित शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।


मोतिहारी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जब शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, उसी दौरान तस्कर बड़ी तैयारी में जुटे थे। लेकिन छतौनी थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब से लदी एक पिकअप वैन जब्त कर ली। मौके से दो कथित शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मोतिहारी में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
मंदिर के पीछे चल रही थी खेप उतारने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक, छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित सोनामती मंदिर के पीछे एक सुनसान जगह पर शराब की खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सदर-1 SDPO दिलीप कुमार और छतौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब लदी पिकअप को कब्जे में ले लिया गया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर में कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।
शराब के पीछे किसका नेटवर्क?
एक बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के बीच हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की नजर शराब तस्करी के नेटवर्क पर भी बनी हुई है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि जब्त शराब की खेप के पीछे असली सप्लायर कौन था और इसका अंतिम ठिकाना कहां था।
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, शोभा की वस्तु बनी जल मीनार!

‘पहले घर दो, फिर तोड़ो’! दलित परिवारों का बुलडोजर चलने पर छलका दर्द







