
महापर्व छठ में रमे श्रद्धालु, नहाय-खाय के साथ लोक-आस्था के महापर्व की हुई शुरुआत
तीन दिनों तक के इस निर्जला व्रत में गिरिडीह की व्रतियां व श्रद्धालु भी रम चुके हैं. महापर्व से जुड़े क्रियाकलापों को लेकर लोगों में उत्साह की कोई कमी नजर नहीं आ रही. गांव से लेकर शहर तक के लोगों के उत्साह के कारण तीन दिनों तक के रौनक की शुरुआत हो चुकी है.















