
अटूट आस्था का महापर्व छठ, महिला कैदियों ने भी रखा व्रत, भक्तिमय सारा शहर
गिरिडीह मंडल कारा में महिला कैदियों ने भी छठ का व्रत किया है, जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने इसकी जानकारी दी. जिस प्रयोजन की खातिर खास व्यवस्था कराई गई है. खरना पूजा आदि की सारी व्यवस्था जेल के भीतर कराई गई है. जेल अधीक्षक ने भी खरना का प्रसाद ग्रहण किया.















