@thealokpathak
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.

सुप्रीम कोर्ट ने Suo Moto (स्वत: संज्ञान) लेते हए डिजिटल अरेस्ट के मुद्दे पर प्रकाश डाला है. सोमवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है. इन मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी जा सकती है.

छपरा का रहने वाला 16 वर्षीय सुशांत नदी में नहाने व सफाई के मकसद से डबरा नदी गया हुआ था, जहां डूबने के कारण उसकी जान चली गई. इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मोकामा में एक महिला को साँप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई. मोकामो अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने उम्मीद की किरण थामे रखी, और महिला को महारानी मंदिर बड़हिया ले जाया गया. परन्तु वहां से भी निराशा हाथ लगी.

अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान श्रेयस को बाईं पसलियों में चोट लगी थी. जिसके कारण उन्हें सिडनी के हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया. BCCI ने बताया कि हालत में सुधार होते तक भारतीय डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उन्हें अभी सिडनी के हॉस्पीटल में ही रहना होगा.

मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि यह उन पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है, 70 वर्ष की उम्र में कोई भी व्यक्ति अस्वस्थ हो सकता है. नीतीश कुमार इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं, और यह बात पूरे बिहार व देश की जनता जानती है.

गिरिडीह मंडल कारा में महिला कैदियों ने भी छठ का व्रत किया है, जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने इसकी जानकारी दी. जिस प्रयोजन की खातिर खास व्यवस्था कराई गई है. खरना पूजा आदि की सारी व्यवस्था जेल के भीतर कराई गई है. जेल अधीक्षक ने भी खरना का प्रसाद ग्रहण किया.

बिहार के सहरसा में छठ की खुशी मातम में बदल गई. जब बीएसएफ जवान जवाहर झा की जान करंट के कारण चली गई. दरअसल, वे छठ की छुट्टी में अपने घर गए हुए थे. पूरे जिले में मातम का माहौल है.

तेजस्वी यादव ने मोदी के 2 नवंबर को होने वाले रोड शो पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने गुजरात से तुलना करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री इसका जवाब दें कि 11 सालों के अपने कार्यकाल में उन्होंने गुजरात के लिए क्या-क्या किया. वहीं बिहार को कितनी तरक्की मिली.

मध्य प्रदेश के अशोक नगर से भी एक और बस के जलने की घटना सामने आई है. बस ईसागढ़ से इंदौर जा रही थी. ग्रामिणों की मदद से सभी यात्रियों को बचा लिया गया, लेकिन बस में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए.

26 अक्टूबर इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा : 1947 में जम्मू-कश्मीर भारत में शामिल हुआ, 1890 में गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ, और 1934 में ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई. विश्व स्तर पर एरी कैनाल का उद्घाटन, पार्क चुन-ही की हत्या और स्मॉलपॉक्स का अंत उल्लेखनीय रहे.

बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता और कुर्सी की लालसा में बना है. वहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आपसी खींचतान मची है.

शिवहर में जन सुराज प्रत्याशी नीरज सिंह के समर्थन में प्रशांत किशोर ने विशाल रोड शो किया. उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हत्यारोपी को नायक बनाया जा रहा है. PK ने कहा, “14 तारीख को जन सुराज सरकार बनेगी, बदलाव की लहर चल चुकी है.”
