बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल
राज्य के मौसम में अब भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कई जिलों में रात के समय और सुबह-सुबह लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है मानो जैसे ठंड का मौसम आ गया हो.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है लेकिन अब गर्मी पूरे राज्य को अपनी चपेट में लेने को तैयार है. हालांकि इस बीच राज्य के मौसम में अब भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कई जिलों में रात के समय और सुबह-सुबह लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है मानो..., जैसे ठंड का मौसम आ गया हो. और ऐसे में लोगों को सर्दी-जुकाम ने जकड़ रखा है. जिससे लोग दवाईयां लेने के लिए मेडिकल दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं.
राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो, आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं आज अहले सुबह ठंडी ठंडी हवाओं की वजह से चारों तरफ मौसम सुहाना सा हो गया है. सुबह से धूप खिल गई है लेकिन फिर भी सुहानी हवाओ से मौसम ठंडा है. विभाग ने बताया है कि आसमान में आंशिक बादल की वजह से धूप की तीव्रता कम रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं होगा.
झारखंड मौसम विभाग केंद्र रांची की तरफ से बताया गया है कि राज्य के मौसम का रुख फिर बदल जाएगा. जिससे अगले 24 घंटे में आसमान साफ होगा, बादल छंटने के साथ गर्मी आपको परेशान करना शुरू कर देगी. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य में शुष्क और पछुआ हवाओं की वजह से गर्मी की तपिश बढ़ेगी. आने वाले 4 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है इस बीच राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में अधिकतम तापमान में 35 से 40 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
कई जिलों में आज भी होगी बारिश !
हालांकि, मौसम विभाग केंद्र ने आज भी रांची, रामगढ़, देवघर, दुमका और गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम सहित पूर्वी दक्षिण जिले में बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही इन जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.
आज के मौसम का पूर्वानुमान
अगर राज्य के अलग अलग जिलों के आज के तापमान की बात करें तो रांची सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री तक रहेगा. सभी पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. जबकि दक्षिणी जिले सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर में 18-19 डिग्री के बीच और अन्य जिलों में 17 डिग्री तक पारा रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति

गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट, कालाबाजारी का आरोप







