पलामू में विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, बोले- कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे
पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई

Medininagar Palamu : पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों और सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में मुख्यालय स्तर पर समन्वय या हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन स्वयं पहल करेगा, लेकिन विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में न्यायालय कर्मियों के आवास निर्माण, साइबर थाना की स्थापना, पांकी क्षेत्र में पावर ग्रिड निर्माण समेत विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विभागों के बीच समन्वय के अभाव में लंबित मामलों पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों से कहा कि आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें। उन्होंने बैठक के दौरान ही कई मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे, जबकि कई अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्य बातें: किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश। जरूरत पड़ने पर मुख्यालय स्तर पर भी जिला प्रशासन करेगा पहल। साइबर थाना, न्यायालय आवास और पांकी पावर ग्रिड सहित कई परियोजनाओं की समीक्षा। विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्य संस्कृति पर विशेष जोर।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीसी, पतली दाल पर जताई नाराजगी; छात्राओं से करियर पर की खुली

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया







