UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी है. घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Diyoria Kalan, Pilibhit (Uttar Pradesh): यूपी के पीलीभीत जनपद से एक अजीबोगरीब ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, ससुराल से पत्नी संग घर वापस लौटे एक पति ने मामूली सी कहासुनी में एकऐसा भयानक कदम उठाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. बता दें, यह पूरा मामला दिरोरिया कला थाना क्षेत्र का है. फिलहाल पति घर से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
गुस्से में आकर पत्नी के चेहरे को पति ने जोर से पकड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना बीते बुधवार (8 अप्रैल 2026) की है. बताया जा रहा है कि दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशापुर के रहने वाला अमन कुमार अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ ससुराल से घर वापस लौटा था. लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई. वह शराब के नशे में चूर था और पत्नी से पैसे की मांग कर रहा था. इस बात पर दोनों के बीच मामूली सा विवाद हुआ. लेकिन पति अमन कुमार ने इसी बीच गुस्से में आकर पत्नी के चेहरे को जोर से पकड़ लिया.
खून से लथपथ तड़पती रही पत्नी, मौके से पति फरार
पति के चेहरे पकड़ने पर पत्नी खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश करने लगी. लेकिन इस बीच पति ने उसकी नाक को अपनी दांतों से काट दिया जिससे पत्नी के नाक का अगला हिस्सा कटकर अलग हो गया. इस बीच पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. पूजा की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि पूजा खून से लथपथ होकर तड़प रही है. पत्नी की गंभीर हालत देख सामने खड़ा शराबी पति मौके से भाग निकला.
इधर, परिजनों ने पूजा को आनन-फानन में इलाज के लिए दियोरिया सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां से उसे फिर लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया. जहां अब उसका इलाज चल रहा है.
वहीं मामले की सूचना मिलते ही दियोरिया पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस आरोपी शराबी पति की तलाश में जुट गई है. मामले में दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर अबतक कोई भी तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट- राजेश गुप्ता
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार







