भागलपुर में JDU नेता पर हमला या साजिश ? जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, 4 घायल
20 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में भर्ती कराया गया.

Bhagalpur (Bihar): नालंदा में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला सीधे मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ताजा मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के मर्दनबीघा गांव का है, जहां 20 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चितरंजन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चितरंजन प्रसाद का आरोप है कि वे अपने भाइयों के साथ खेत में गेहूं कटवा रहे थे, तभी जदयू नेता अजय चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और विरोध करने लगे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में चितरंजन प्रसाद समेत चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है.
दूसरी ओर, जदयू नेता अजय चंद्रवंशी का कहना है कि 20 डिसमिल जमीन का बसियतनामा उनके पास मौजूद है. उनका दावा है कि यह जमीन उन्होंने सुबोध कुमार से खरीदी है और कागज में साफ लिखा है कि जमीन पर उनका अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि फसल उनके पक्ष की थी, जिसे दूसरे पक्ष द्वारा काटा जा रहा था. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. 
उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है. समय पर पुलिस पहुंचने से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग







