'सत्ता में बैठे लोग दारू-बालू में मदहोश...अपराधी पूरे राज्य में कर रहे तांडव', राज्य सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार दारू और बालू में मदहोश है. सरकार को बिहार के लोगों से कोई भी मतलब नहीं है. अस्पतालों में ना डॉक्टर हैं ना स्ट्रक्चर हैं ना ही दवा. बिहार में ना शिक्षा है ना क्वालिटी ऑफ़ स्ट्रक्चर है. यह सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है.

Begusarai (Bihar): राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राज्य की नीतीश सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार है लेकिन पूरे देश में लॉ ऐंड आर्डर के मामले में यूपी के बाद बिहार दूसरे नंबर पर है.
अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है सरकार- तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार में प्रत्येक दिन बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है. उन्होंने कहा सत्ता में बैठे लोग दारू और बालू में मदहोश हैं. बता दें, तेजस्वी यादव 9 अप्रैल (गुरुवार) को बेगुसराय में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला.
सरकार को बिहार के लोगों से कोई भी मतलब नहीं- तेजस्वी
जानकारी के अनुसार, तेजस्वी मटिहानी के राजद विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की माता के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे थे. जहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार दारू और बालू में मदहोश है. सरकार को बिहार के लोगों से कोई भी मतलब नहीं है. अस्पतालों में ना डॉक्टर हैं ना स्ट्रक्चर हैं ना ही दवा. बिहार में ना शिक्षा है ना क्वालिटी ऑफ़ स्ट्रक्चर है. यह सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है.
'अपराधी पूरे राज्य में तांडव कर रहे'
तेजस्वी ने कहा कि सरकार पहले पांच वर्षों के लिए बनती थी भाजपा के नेताओं में लड्डू फुट रहा है. और बिहार की चौदह करोड़ जनता पेट्रोल-डीजल, गैस, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं. ओला गिरने से किसान परेशान पर इन लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है. अपराधी पूरे राज्य में तांडव कर रहे हैं अराजकता और अफसर शाही अलग हो गया है.
'बिहार में दिनदहाड़े भरे बाजार मे चाकू घोप दिया जा रहा'
बीते दिन गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को घटी अररिया की घटना का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग सुख शांति चाहते है पर यहां तो दिनदहाड़े भरे बाजार मे चाकू घोप दिया जा रहा है, गर्दन काट दिया जा रहा है और उसके सर को घंटों हाथ मे लेकर घुमा जा रहा है ऐसा कही देखा है क्या ? ये सवाल सरकार से और भाजपा से पूछिए.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप







