
आजादी के जश्न से पहले अपराधियों की शामत! मुजफ्फरपुर में 342 गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों और फरार आरोपितों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिलेभर में हुई कार्रवाई में 342 आरोपित गिरफ्तार किए गए, जबकि 190 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
















