रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में धोबई नदी के चेकडेम में डूबने से दो 16 वर्षीय स्कूली छात्रों की मौत हो गई। चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों शव बरामद किए गए।

Dumka : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हथगढ़ स्थित धोबई नदी के चेकडेम में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमन मंडल (16) और उमेश कुमार (16) के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ चेकडेम में नहाने गए थे। इसी दौरान उमेश कुमार सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के इरादे से पानी में उतरा, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
दोस्त को डूबता देख रमन ने लगाई छलांग
उमेश को काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आते देख उसका दोस्त रमन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन उमेश को बचाने की कोशिश में रमन भी तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गया।
कुछ ही देर में दोनों पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
चार घंटे तक चला खोज अभियान
सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू और हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों और ग्रामीणों की मदद से दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई।
करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव चेकडेम से बरामद कर लिए गए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट

रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा रास्ता, बंद होगा नॉर्थ गेट ; साउथ गेट से होगी एंट्री







