RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट
रांची के RIMS में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने मुख्य गेट पर धरना दिया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

RIMS Ranchi : रांची के RIMS में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हो गया। मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने एक डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
डॉक्टर से मारपीट के बाद पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस RIMS पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराने की कोशिश की और स्थिति को संभालने में जुट गई। फिलहाल अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।
विरोध में मुख्य गेट पर बैठे डॉक्टर
डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में RIMS के डॉक्टर भी मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। चिकित्सकों ने अस्पताल में अपनी सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत होने पर परिजन अपनी नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन डॉक्टरों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
सुरक्षा नहीं मिली तो हड़ताल की चेतावनी
डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रघुवर दास ने जताया दुख, बोले- राज्य के लिए बड़ी क्षति

रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका







