रांची में 1 अक्टूबर से लगेगा Expo Utsav 2026, JCI ने जारी किया ब्रोशर
रांची में JCI का 29वां एक्सपो उत्सव 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। होटल BNR चाणक्य में Expo Utsav 2026 का ब्रोशर लॉन्च किया गया।

Ranchi Expo Utsav 2026 : रांची में हर साल होने वाले चर्चित एक्सपो उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची इस साल इसका 29वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है। एक्सपो उत्सव 2026 का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा।
इसमें देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई कंपनियों और कारोबारियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
होटल बीएनआर चाणक्य में हुआ ब्रोशर लॉन्च
एक्सपो उत्सव 2026 के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन रविवार को रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेकॉन के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन मौजूद रहीं। संस्था के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बड़े ब्रांड्स भी जुड़े
इस साल के एक्सपो उत्सव के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी आयोजन से जुड़े हैं।
आयोजन को लेकर शहर के कई बड़े ब्रांड्स को अलग-अलग कैटेगरी में पार्टनर बनाया गया है। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर और प्रभुजी फूड पार्टनर हैं।
इसके अलावा वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम भी अलग-अलग पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं।
पूरी टीम आयोजन की तैयारी में जुटी
एक्सपो उत्सव को सफल बनाने के लिए जेसीआई रांची की कोर टीम तैयारी में जुट गई है। चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया के साथ को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और जेसी सीए दीपक पटेल काम संभाल रहे हैं।
वहीं ब्रोशर रिलीज के प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी देवेश जैन के साथ जेसी शिवी तनेजा, जेसी अमन जैन, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल समेत अन्य सदस्य भी आयोजन की तैयारियों में जुड़े हैं।
कार्यक्रम का संचालन जेसी सौरभ टांटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने दिया। Expo के PRO जेसी वरुण जालान ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।
स्टॉल बुकिंग की जानकारी भी होगी जारी
आयोजकों ने बताया कि एक्सपो उत्सव 2026 में स्टॉल बुकिंग के साथ कई दूसरे आकर्षण भी रहेंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोजन से जुड़े कार्यक्रमों में साझा की जाएगी।
JCI रांची के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट चेयरमैन ने संस्था के सदस्यों के साथ मीडिया प्रतिनिधियों से भी Expo Utsav के 29वें संस्करण को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट







