CID की SIT ने पलामू से कुंदन को दबोचा कुमार, CDR और बैंक खातों से खुल रहे राज!
JSSC-CGL परीक्षा विवाद में CID की SIT ने पलामू से कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में संदिग्ध अभ्यर्थियों, CDR, बैंक खातों और कथित पेपर लीक सिंडिकेट की पड़ताल जारी है।

JSSC CGL paper leak : झारखंड के सबसे बड़े और बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा विवाद में सीआईडी (CID) ने जोरदार एक्शन लिया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए पलामू से कुंदन कुमार नाम के आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया कुंदन मूल रूप से पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम रामलाल राम है। इस गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक और धांधली सिंडिकेट के कई अहम राज बाहर आ रहे हैं।
सिंडिकेट की कमर तोड़ने में जुटी CID
JSSC CGL एग्जाम में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी ने अपना दायरा बहुत बड़ा कर दिया है। सीआईडी अब पास घोषित हुए एक-एक कैंडिडेट की कुंडली खंगाल रही है। एजेंसी की सीधी नजर उस पूरे नेटवर्क पर है, जिसने नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से मोटी रकम ऐंठी, पर्चा लीक कराया, फर्जी तरीके से आंसर रटवाए और सिस्टम में हेराफेरी कर अपने चहेतों को पास करा दिया।
नेपाल का सेफ हाउस और 120 हूबहू सवाल
जांच में अब तक 125 से ज्यादा ऐसे पास अभ्यर्थी मिले हैं, जिनकी भूमिका बेहद संदिग्ध है और वे एजेंसी के रडार पर हैं। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इनमें से 28 कैंडिडेट्स को बाकायदा परीक्षा से पहले नेपाल ले जाया गया था। वहां सेफ हाउस में बिठाकर गिरोह ने उन्हें 135 सवालों के जवाब रटवाए थे। हैरत की बात यह है कि जब मुख्य परीक्षा हुई, तो उनमें से 120 सवाल सीधे-सीधे प्रश्नपत्र में हूबहू आ गए।
CDR और बैंक खातों की पड़ताल, रद्द होगी नौकरी!
सीआईडी की टीम अब सभी संदिग्ध पास अभ्यर्थियों, पकड़े गए दलालों और आरोपियों के फोन कॉल्स (CDR) और बैंक खातों के भारी-भरकम लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। अफसरों ने साफ संकेत दिए हैं कि जांच में अगर किसी भी सफल अभ्यर्थी की सिंडिकेट से सांठगांठ या पैसे के दम पर पास होने की पुष्टि हुई, तो उनका करियर खत्म होना और नौकरी से बर्खास्त होना पूरी तरह तय है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट







