सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रघुवर दास ने जताया दुख, बोले- राज्य के लिए बड़ी क्षति
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोनू को सहज, सुलझा हुआ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता बताया।

Sudivya Kumar Sonu : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा दुख जताया है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने सोनू के निधन को बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना बताते हुए इसे राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया।
‘सहज और सुलझे हुए नेता थे सोनू’
रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से वह काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि सोनू ने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह सहज और सुलझे हुए व्यक्तित्व के साथ-साथ संसदीय कामकाज की अच्छी समझ रखने वाले नेता थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार देखने को मिलती रही।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को बड़ा झटका
रघुवर दास ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए सुदिव्य कुमार सोनू ने जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया और अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट







