RJD में बड़ी टूट का दावा! BJP नेता बोले- 15-16 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
RJD छोड़कर BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि पार्टी के 15 से 16 विधायक जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए JDU में बड़ी टूट की बात कही है। दोनों पक्षों के दावों पर अभी कोई ठोस नाम सामने नहीं आया है।


फिलहाल में राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले मृत्युंजय तिवारी ने एक बड़ा दावा ठोक दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल में अंदरूनी कला बहुत तेजी से बढ़ रही है और बहुत जल्दी ही 15 - 16 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल अब टूटने की कगार पर पहुंच चुका है क्योंकि पार्टी में ना नेता है , ना नीति और ना ही नेतृत्व। पार्टी में एक दूसरे का सम्मान भी नहीं होता।
'आगे-आगे देखिए होता है क्या'
मृत्युंजय तिवारी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल मच गया है। एक तरफ जहां आरजेडी इस दावे का खंडन कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है की टूट आरजेडी में नहीं बल्कि जदयू में होने वाली है।
मृत्युंजय तिवारी के पार्टी छोड़ जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी कहते हैं की मृत्युंजय तिवारी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह अपने गठबंधन के सहयोगी को टूटने से बचने की कोशिश करें क्योंकि जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में बड़ी टूट होने वाली।
दावों के पीछे कितनी सच्चाई?
हालांकि दोनों नेताओं में से किसी ने यह नहीं बताया की कौन से विधायक पार्टी छोड़ने और तोड़ने वाले हैं। मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि यह कहां नहीं जा सकता कि ये 15 16 विधायक पार्टी कब छोड़ेंगे?
बिहार में पार्टियों के बीच जुबानी जंग लड़ी जा रही है। अब यह देखने वाली बात होगी कि मृत्युंजय तिवारी का दावा कितना सच निकलता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अगर आपका ई-चालान है पेंडिंग तो ध्यान दें! आधी रकम में निपट सकता है चालान

बच्चों की थाली में मिला कीड़ा! अरेराज के स्कूल में MDM की व्यवस्था पर सवाल







