
हेल्पिंग एनएस फाउंडेशन लाएगी बेसहारा बच्चों की होंठों पर मुस्कान.. मनाई जाएगी दिवाली
समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित संगठन 'हेल्पिंग एनएस फाउंडेशन' ने इस बार दिवाली को एक विशेष रूप देकर समाज में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. 'सबकी दिवाली' अभियान के तहत फाउंडेशन ने अनाथालय के बच्चों के साथ दिवाली का पर्व मनाने का निश्चय किया है, जिसमें न केवल बच्चों के चेहरे खिलेंगे, बल्कि हर किसी का दिल भी रोशनी और प्रेम से भर उठेगा.














