चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसला और फिर... पाटलिपुत्र जंक्शन पर ऐसे टला बड़ा हादसा
महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर लगे नल से पानी लेने के बाद सामान्य कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसल जाने से महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी. इसी दौरान मौके पर...


BIHAR(PATNA): पटना पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत पाटलिपुत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत आरपीएफ जवानों ने चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसला और फिर...
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22553 रक्सौल–मुंबई एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या–1 से प्रस्थान कर रही थी. इसी दौरान सुबह लगभग 00:40 बजे एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर लगे नल से पानी लेने के बाद सामान्य कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसल जाने से महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी. इसी दौरान मौके पर गश्त कर रहे आरपीएफ पोस्ट पाटलिपुत्र के सहायक उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित रूप से चलती ट्रेन से दूर किया, जिससे उसकी जान बच सकी. आसपास मौजूद यात्रियों ने भी घटना को देखकर सहयोग का प्रयास किया.
बेटी ने आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक का जताया आभार
घटना की जानकारी मिलते ही ऑन-ड्यूटी गार्ड द्वारा ट्रेन को रुकवाया गया. इसके बाद महिला यात्री को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया गया. महिला की बेटी भी उसी ट्रेन में यात्रा कर रही थी. महिला और उनकी बेटी ने आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक जनार्दन यादव का आभार व्यक्त किया. इस साहसिक और सराहनीय कार्रवाई के बाद आरपीएफ व जीआरपी जवानों की सूझबूझ, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की हर ओर प्रशंसा हो रही है.
रिपोर्ट : राजू राज

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






