नालंदा में नाबालिग छात्रा की रहस्यमयी मौत, स्कूल बनाम परिजन—किसकी बात सच ?
नालंदा में एक छात्रा की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बच्ची की मौत स्कूल परिसर में ही हो चुकी थी और सच्चाई छिपाने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया.


BIHAR(NALANDA): नालंदा में एक नाबालिग छात्रा की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी की मंगलवार को अचानक मौत हो गई. इस घटना ने न सिर्फ परिजनों को बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
स्कूल बस में ही अचानक बिगड़ी तबीयत
मृतका कृति कुमारी सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव की रहने वाली थी. वह हर दिन स्कूल बस से पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में पढ़ने जाती थी. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल बस में ही अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विद्यालय प्रबंधन पर परिजनों का गंभीर आरोप
छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बच्ची की मौत स्कूल परिसर में ही हो चुकी थी और सच्चाई छिपाने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. परिजनों के अनुसार कृति कुमारी पूरी तरह स्वस्थ थी और वह सुबह घर में पूजा-पाठ करने के बाद सामान्य स्थिति में स्कूल के लिए निकली थी.
मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट : वीरेंद्र कुमार

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






