
"कफ सिरप बेचने वालों की खैर नहीं!" : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में मचा हड़कंप
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को राजधानी रांची में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. यह जांच हाल ही में प्रतिबंधित किए गए कफ सिरप को लेकर की गई, जिनके सेवन से देशभर में बच्चों की मौत की घटनाएं सामने आई थीं.














