अफगानिस्तान में पुन: खोला जाएगा भारतीय दूतावास
भारत-अफगानिस्तान के संबंध अच्छे बने रहे इसके लिए उठाए जाएंगे अहम कदम. डॉ. जयशंकर ने आश्वस्त किया है कि भारत काबुल में अपने दूतावास की पुनर्वापसी करने को तैयार है.

दिल्ली : तालिबान के विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी के पहले भारत दौरे के दौरान यह फैसला लिया गया है. उनकी भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हुई मुलाकात के दौरान इस फैसले पर मुहर लगभग तय मानी जा रही है कि भारत अपना दूतावास अफगानिस्तान में फिर से खोलने पर सहमत हो गया है. बता दें कि 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर किए कब्जे के बाद ही भारत ने अपना काबुल स्थित दूतावास वहां से हटा लिया था.
डॉ. जयशंकर ने यह भी आश्वस्त किया कि भारत भी अफगानिस्तान के साथ संबंध सुदृढ़ करने की ओर अहम कदम बढ़ाने को लेकर सहमति रखता है.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अच्छे संबंधों की दृष्टिकोण से मुत्ताकी की भारत यात्रा काफी महत्वपूर्ण है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






