‘नथुनिये पे गोली मारे’… आखिर कैसी है वो ‘आइसक्रीम गर्ल’, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है वायरल
मेले में आइसक्रीम बेचने वाली एक युवती अपने अनोखे अंदाज़ में ग्राहकों को आइसक्रीम खिलाती है. हाथ में आइसक्रीम, चेहरे पर मुस्कान और नथुनिये पे गोली मारे जैसे हिट गाने पर थिरकती यह लड़की डांस करते-करते आइसक्रीम बेचती है.


JHARKHAND(GODDA): ‘नथुनिये पे गोली मारे...’ ये गाना इन दिनों गोड्डा जिले की लोगों की जुबां पर है. असल में गाने की लोकप्रियता के पीछे की वजह है एक लड़की और उसके आइसक्रीम बेचने का तरीका. जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है.
हाथ में आइसक्रीम, चेहरे पर मुस्कान और नथुनिये पे...
जिले के ऐतिहासिक मेले में इस बार आइसक्रीम की ठंडक के साथ डांस का तड़का भी लोगों को खूब लुभा रहा है. मेले में आइसक्रीम बेचने वाली एक युवती अपने अनोखे अंदाज़ में ग्राहकों को आइसक्रीम खिलाती है. हाथ में आइसक्रीम, चेहरे पर मुस्कान और नथुनिये पे गोली मारे जैसे हिट गाने पर थिरकती यह लड़की डांस करते-करते आइसक्रीम बेचती है.
सोशल मीडिया पर छाया यह अंदाज
युवती का यह अलग अंदाज मेले में आते-जाते हर शख्स का ध्यान खींच रहा है. कोई मोबाइल निकालकर वीडियो बना रहा है. तो कोई तस्वीर उतार रहा है. मोबाइल कैमरे पर शूट किए गए छोटे-छोटे वीडियो अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मेले में आई आइसक्रीम गर्ल को कोई कह रहा है कि टैलेंट हो तो ऐसा, काम भी और धमाल भी. गोड्डा मेले को इस युवती ने अपनी कला और आत्मविश्वास से एक नया फ्लेवर दे दिया है. जो अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है.
रिपोर्ट : प्रिंस यादव

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ






