
रांची में आदिवासी हुंकार रैली, कुड़मी एसटी मांग के विरोध में उमड़ा जनसैलाब
रांची के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी बचाओ मोर्चा की “आदिवासी हुंकार रैली” में हजारों लोग कुड़मी समुदाय को एसटी दर्जा देने के विरोध में जुटे. झारखंड के सभी 33 आदिवासी समुदायों की भागीदारी रही. नेताओं ने सरकार से आदिवासी अधिकारों की रक्षा और कुड़मी को एसटी सूची से बाहर रखने की मांग की.














