मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल ने की शिरकत, कहा- आपसी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
रातू स्थित JK International School में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल ने शिरकत की. उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि उनका पत्रकारों से गहरा नाता रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलता है.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी में शिरकत किया. रांची के रातू स्थित इस स्कूल में आयोजित “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026” के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है जिस कारण इसे लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ भी कहा जाता है. पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं. “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट” जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं.
प्रतिभा को मिले प्रोत्साहन
राज्यपाल महोदय ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है. दो दिन पूर्व राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान भी झारखंड में खेल प्रतिभाओं की असीम संभावनाओं की चर्चा हुई थी. इस क्रम में यह भी चर्चा हुई कि यदि कम आयु से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाए तो राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर सकता है.

पत्रकारिता से है प्रगाढ़ संबंध
माननीय राज्यपाल ने यह भी कहा कि खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पत्रकार मित्रों से उनके प्रगाढ़ संबंध रहे हैं, बरेली जनपद के सभी पत्रकार साथी आज भी उनसे मिलने आते हैं.

टूर्नामेंट से मिलेगा आपसी सहयोग को बढ़ावा
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा. इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सम्पन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी.
अंत में राज्यपाल ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






