"अपनी हुनर से बनाया नाम, अब बदलेंगे बिहार", दिग्गज नेताओं को याद कर खेसारी ने भरा नामांकन
खेसारी लाल यादव का मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी और जन सुराज के पूर्व IPS जय प्रकाश सिंह से है. खेसारी पहले ही ..ई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” गाने से आरजेडी के लिए वाइब्स जेनरेट कर चुके हैं.

Bihar Election Update :
छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी गायक व सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. गायिकी और अभिनय की दुनिया में नाम कमा चुके खेसारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जैसे भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिश्र आदि दिग्गज नेताओं को कोई नही भूल सकता, ठीक उसी प्रकार जनता उन्हें भी याद रखे ऐसा ही वे भी काम करना चाहते हैं.
"एक भिखारी, दूसरा खेसारी"
भोजपुरी गायक से नेता बनने की चाह रख, चुनावी मैदान में हाथ आजमाने जा रहे खेसारी कहते हैं कि बिहार के पूर्व नेताओं की तर्ज पर उनकी भी तमन्ना है राजनीति में अपना नाम बनाने की. आगे कहा कि जैसे उन्होंने अपनी काबिलीयत के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाया है, वैसा ही नाम जनता की सेवा कर बनाना चाहते हैं.
मुकाबला बीजेपी और जन सुराज से होगा
खेसारी लाल यादव का मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी और जन सुराज के पूर्व IPS जय प्रकाश सिंह से है. खेसारी पहले ही "ई लालू बिना चालू, ई बिहार ना होई" गाने से आरजेडी के लिए वाइब्स जेनरेट कर चुके हैं. पहले उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना थी. गुरुवार को तेजस्वी यादव ने खेसारी और उनकी पत्नी दोनों को आरजेडी में शामिल कराया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई

मंदिर के चबूतरे पर चल रहा स्कूल, गायब मिली शिक्षिका, अरवल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल






