पार्श्वनाथ आईटीआई में दीक्षांत समारोह समपन्न : टॉपर्स भी हुए सम्मानित
बक्सीडीह रोड स्थित आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षु विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र आदि द्कर सम्मानित किया गया.

गिरिडीह : बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था. शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 2023-2025 के उतीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित भी किया गया. बताते चलें कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन डीजीइटी दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है.
94.35 प्रतिशत अंक लाकर संस्थान के टॉपर रहे मो. सफदर अंसारी सहित 93 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया दिलीप शर्मा ने, वहीं विकास कुमार विश्वकर्मा 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे.
संस्थान की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि स्कील के क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया काफी अच्छी है. कितने ही युवा संस्थान का नाम तो रौशन कर ही रहे है, साथ ही अपना भविष्य भी सुरक्षित कर रहे हैं.
मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल मुकेश शर्मा, प्रशिक्षक रूपेश चौधरी, फिरोज अख्तर, संतोष पासवान, सोनू वर्मा, राजेश वर्मा सहित अन्य प्रशिक्षक व छात्र मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन, परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉक्टर तारकनाथ देव, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद, अधिवक्ता चंदन सिन्हा व संस्थान के संस्थापक राजेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






