पत्थरबाजी करते दिख रहे दुलारचंद यादव, मौत से पहले का वीडियो हुआ वायरल, परिजनों ने कराई अनंत सिंह पर FIR दर्ज
वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि दुलारचंद खुद पत्थरबाजी कर रहे थे. धोती-गंजी पहने दुलारचंद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कारों के काफिले के पीछे-पीछे पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. दबंग कार्यकर्ता की हत्या के बाद मोकामा में माहौल उग्र बना हुआ है.










