
गिरिडीह के टफकॉन TMT द्वारा सुदूर ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, नक्सल प्रभावित इलाके में आयोजन पहली बार
झारखंड में आज भी ऐसै कई जिले हैं जिन्हें पूर्णत: नक्सलियों के प्रकोप से मुक्त अब तक नहीं किया जा सका है. जिस कारण ऐसे क्षेत्र के स्थानीय लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं पहुंच पाती. टफकॉन (लंगटा बाबा स्टील कंपनी) द्वारा गिरिडीह के पीरटांड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के सशक्त प्रयास के रूप में किया गया.













