
राहुल-सोनिया के बचाव में उतरी गिरिडीह कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ किया रोषपूर्ण प्रदर्शन
ED द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल व सोनिया गांधी को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए, गिरिडीह कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा को क्षेत्रीय नेताओं द्वारा चेतावनी भी दी गई कि इस सिलसिले को रोका न गया तो परिणाम बुरा हो सकता है.













