नगर निगम चुनाव: रालोजपा ने अकेले लड़ने का लिया फैसला, मेयर पद उम्मीदवार के नाम को किया उजागर
रालोजपा ने प्रेस वार्ता कर कई अहम जानकारियां दी. जिसमें झारखंड में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव में होने वाली रणनीतियों सहित मेयर पद के उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा की.

JHARKHAND (GIRIDIH): झारखंड में होने वाले आसन्न नगर निगम चुनाव में रालोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी. बशर्ते चुनाव दलीय आधार पर हो. सोमवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने सोमवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पार्टी की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से जानकारी दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला और प्रखंड स्तर पर लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया. साथ ही राज्य की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर भी पार्टी का पक्ष रखा. उन्होंने निगम चुनाव को लेकर मेयर पद के लिए अमित भट्टाचार्य के नाम की घोषणा भी की. प्रेसवार्ता के दौरान राजकुमार राज ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आने वाले समय में प्रस्तावित आंदोलनों को लेकर संकेत दिए. उन्होंने कहा कि लोजपा जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी.
प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश सिन्हा, जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिद भट्टाचार्य, प्रधान महासचिव कमलेश शर्मा, महिला अध्यक्ष आशियाना प्रवीण, जिला उपाध्यक्ष संदीप एकघरा, जिला महासचिव रंजीत सिंह आदि की उपस्थित थी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






