
सोनभद्र खनन हादसे में मिला एक और शव, 11 मजदूरों के अब भी दबे होने की है आशंका
सोदभद्र के माइनिंग साइट में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम लगातार मलबों को हटाने में जुटी हुई है. इसी दौरान मलबे में दबे एक और शव को बरामद किया गया है. जिससे मृतकों की संख्या 5 हो गई है. जानकारी के अनुसार अब भी 11 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.















