गिरिडीह में काम से घर लौट रहे याकूम पर धारदार हथियार से वार, फरार हमलावर की पुलिस कर रही तलाश
Giridih Crime News : गिरिडीह का 55 वर्षीय याकूम सिमरियाधोड़ा अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कुछ हमलावरों के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद लाया गया है.

Giridih Crime News : गिरिडीह के सिमरियाधोड़ा गांव में देर रात दो हमलावरों ने 55 वर्षीय मोहम्मद याकूम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में याकूम को गंभीर चोटें आई हैं. घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों की सलाह पर धनबाद रेफर किया गया है. परिजनों ने तौफीक नाम के युवक पर हमले का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार याकूम काम से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान तौफीक और उसके साथी याकूम के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया. जिससे बताया जा रहा है कि उसके गले की नस कट गई और बेतहासा खून बहने लग गया. सूचना मिलने पर परिवार के कई सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिसिया पूछताछ में घायल के परिजनों ने किसी पुरानी रंजिश होने से इनकार किया है.
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi News : SBU के नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन, शिक्षकों ने बताए नशे के नकारात्मक प्रभाव

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी







