मोतिहारी: एक फीट जमीन के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी में महज एक फीट जमीन के विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही गांव में महज एक फीट जमीन के विवाद में 33 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान गांव निवासी रामचंद्र राउत के पुत्र आलोक पटेल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पड़ोसी शंकर साह के साथ पिछले एक सप्ताह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी और 25 मई को अमीन बुलाकर जमीन की नापी कराने का फैसला लिया गया था.

परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम शंकर साह अपने परिवार के लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान जब आलोक अपने पिता को बचाने पहुंचे तो संतोष साह ने उनके सीने में चाकू मार दिया. गंभीर चोट लगने से आलोक की मौके पर ही मौत हो गई. मारपीट में उनके पिता भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके दो छोटे बच्चे हैं और पूरा परिवार उसी पर निर्भर था. वह वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि मामले में चार महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी संतोष साह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मारपीट और छिनतई के आरोपी की रिहाई को लेकर गिरिडीह भाजपा दे रही धरना

प्रेमी संग भागने के लिए दे दी मुर्गे की बलि, घर में फैला दिया खून.. फिर हो गई फरार







