बेगूसराय में युवक ने किन्नर से रचाई शादी, 5 साल के प्रेम को मिली परिवार से सहमति, नई समस्या आई सामने
लंबे समय तक दोनों मोबाइल से बातें करते रहे और इसी बीच दिल के किसी कोने से प्यार भी परवान चढ़ता रहा. बाद में 5 वर्ष पूर्व दोनों ने शादी की इच्छा जाहिर की लेकिन परिवार ने इस शादी में सहमति नहीं जताई.

Begusarai News : बेगूसराय में अजब प्रेम की एक ऐसी गजब कहानी जो अब लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बन गई है. एक युवक जिसे एक किन्नर से प्रेम हो गया और उन्होंने समाज व परिवार की सहमति के बिना 5 साल पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली. लंबे समय बाद परिवार ने भी इस रिश्ते को अपना लिया है. एक बार फिर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कराई गई. यह खबर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.
कार्यक्रम में मिले, फिर हो गया प्यार
दरअसल यह पूरी कहानी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात एवं मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल से जुड़ी बताई जा रही है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी विकास ठाकुर जो एक सरकारी विद्यालय के आदेशपाल का पुत्र है. वह नाटक मंडली में काम करता था और एक कार्यक्रम के दौरान जब वह मंझौल गया तो भीड़ में उसने एक किन्नर लड़की को देखा और देखते ही सुशीला पर उसका दिल आ गया. धीरे-धीरे विकास ने सुशीला से संपर्क किया और दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ.
परिवार से नहीं मिली सहमति
लंबे समय तक दोनों मोबाइल से बातें करते रहे और इसी बीच दिल के किसी कोने से प्यार भी परवान चढ़ता रहा. बाद में 5 वर्ष पूर्व दोनों ने शादी की इच्छा जाहिर की लेकिन परिवार ने इस शादी में सहमति नहीं जताई. तब जाकर कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया और अब एक बार फिर जब परिवार ने सहमति दी तब पुनः दोनों की धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई.
सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
नवविवाहित जोड़े इस शादी से काफी खुश हैं. शादी के बंधन में बंधने के बाद और परिवार की सहमति मिलने पर दंपति ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की है.
क्या है नई अड़चन?
अब एक अड़चन सामने आ रही है कि विकास ठाकुर अपने खानदान का इकलौता चिराग है. ऐसे में विकास ठाकुर के माता-पिता को यह चिंता सताए जा रही है कि आखिर उनके घर का वंश परम्परा आखिर अब कैसे बढ़ेगी?
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Nalanda News : ताड़ी पीने के दौरान खूनी बवाल, 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली

राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, सरकार ने दिए 7 दिन







